छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ जिले के के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के केदवाल गांव के पास जंगल क्षेत्र में हुई है।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1685185891063705600?s=20

जानकारी के मुताबिक, छोटेकेड़वाल के जंगलों में नक्सलियों द्वारा पुलिस को देखकर जान से मारने और हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिसके जवाब में डीआरजी के जवानों द्वारा भी फायरिंग की गई है। दोनो ओर से फायरिंग लगभग एक घंटे तक गोलीबारी चली। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की संभावना है।