सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार रात सुरक्षा बल के जवानों पर चिंतावागू नदी के किनारे नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में दो नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, शव बरामद नहीं हुए हैं। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार जवानों को सोमवार रात को ऑपरेशन के लिए करकनगुड़ा इलाके में भेजा गया था। चिंतावागू नदी के किनारे करीब 40-50 नक्सलियों ने अत्याधुनिक हथियारों से जवानों पर हमला कर दिया।
जवानों ने संभाला मोर्चा
जवानों ने भी मोर्चा संभाला और दो नक्सलियों को मार गिराया। सुरक्षा बल के सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए हैं।
इससे एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से मुठभेड़ की खबर सामने आई थी। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों की मौत हो गई थी। 2 पुरुष और 1 महिला समेत 3 नक्सली ढेर किए गए।