न्यू उस्मानपुर इलाके के गढ़ी मेंढू गांव में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक फैक्टरी की छत अचानक ढह गई। हादसे में दो मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे छत गिरने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि यह एक फैक्टरी थी जहां दुकानों के बाहर लगाने वाले लोहे के स्टैंड बनाए जाते थे। फैक्टरी की छत गिरने से वहां काम कर रहे दो मजदूर घायल हो गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर, सिविल लाइंस पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान 25 वर्षीय ताजिम और अकरम के रूप में हुई है। दोनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।