मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल थे। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल थे। लेकिन आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है।

आप ने मांगा स्वाति मालीवाल से इस्तीफा
आतिशी पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के एक्स पर पोस्ट साझा करने पर आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि एक बात समझ लीजिए। स्वाति मालीवाल वो शख्स हैं जो राज्यसभा का टिकट तो आप से लेती हैं लेकिन प्रतिक्रिया देने की स्क्रिप्ट भाजपा से लेती हैं। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा के टिकट पर राज्यसभा का रास्ता चुनना चाहिए। अगर उन्हें राज्यसभा में रहना है तो उन्हें भाजपा से टिकट लेना चाहिए।

बैठक में मंत्री सहित 57 विधायक बैठक में रहे मौजूद
आम आदमी पार्टी के एक विधायक सत्येंद्र जैन अभी जेल में है। दो विधायक पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जबकि एक विधायक ने पार्टी को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। भाजपा में गए राजकुमार आनंद की विधायक की सदस्यता जा चुकी है। वह पूर्व विधायक हो गए हैं। केजरीवाल के आवास पर चली बैठक में 57 विधायक मौजूद रहे। 

आप विधायक मदनलाल ने कहा कि आतिशी पर मुख्यमंत्री पहले से विश्वास करते थे। सरकार में सबसे ज्यादा 14 मंत्रालय उन्हीं के पास था। उसे समय भाजपा ने कोई आरोप नहीं लगाया। आज भाजपा के पास कहने के लिए कुछ नहीं है तो बे बुनियाद आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी को महत्वपूर्ण कार्य करने हैं। इनमें से महिला सम्मान योजना को लागू करना है। इस योजना में दिल्ली की हर महिला को 1000 प्रतिमा की आर्थिक मदद दी जाएगी।

विधानसभा भंग करने पर विधायकों ने कहा कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है। दिल्ली की जनता ने हमें काम करने के लिए चुना है। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी सरकार ने जो भी योजनाएं शुरू की है उन सभी को आगे भी जारी रखा जाएगा। मुख्यमंत्री आवास से मीटिंग के बाद बाहर निकालने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता। 

आतिशी के सीएम बनने पर बोलीं स्वाति मालीवाल
आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाए जाने पर आप सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि आतिशी मार्लेना सिर्फ एक डमी सीएम हैं, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे! साथ ही कहा कि उनके माता-पिता ने अफजल गुरु को बचाने की पैरोकारी की। 

दिल्ली। आप नेता आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. आप विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी. विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी. बैठक में अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा. सभी विधायकों ने खड़े होकर प्रस्ताव को स्वीकार किया. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं. इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित इस पद पर काबिज हो चुकी हैं.

चुनाव तक सीएम रहेंगी आतिशी: गोपाल राय

आप नेता गोपाल राय ने कहा कि आतिशी अगले चुनाव तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहेंगी. विषम परिस्थिति में उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. हम जनता की अदालत में जाएंगे. बीजेपी चाहती थी केजरीवाल जेल में ही इस्तीफा दे दें. जनता जब तक केजरीवाल को सीएम नहीं बनाती है तब तक आतिशी दिल्ली की सीएम बनी रहेंगी. आतिशी को मुख्यतौर पर दो जिम्मेदारी दी गई है. वह बीजेपी के खिलाफ लड़ती रहेंगी. दिल्ली के विकास के लिए काम करती रहेंगी.