गोहाना (सोनीपत)। सोनीपत के गोहाना में आज किसान संजय के घर बेटी की शादी का विशेष आयोजन हुआ, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल हुए। सुबह 10 बजे के बाद राहुल गांधी घर पहुँचे और उनका स्वागत परिवार और ग्रामीणों ने फूलों के गुलदस्ते और शॉल ओढ़ाकर किया।

राहुल गांधी और संजय का खास कनेक्शन

संजय वही किसान हैं जिनके खेत में लगभग दो साल पहले राहुल गांधी अचानक पहुंचे थे। उस समय राहुल ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर जुताई की और धान की बुवाई भी की। इसके बाद राहुल ने खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया था।

इस खास मुलाकात के बाद अब संजय ने अपनी बेटी की शादी में राहुल गांधी को निमंत्रण भेजा। कार्ड मिलने पर राहुल ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की और आज वे गांव मदीना पहुँचकर संजय की बेटी को आशीर्वाद देने वाले हैं।

शादी का उत्सव और ग्रामीणों की खुशी

राहुल गांधी के आने से पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। परिवारवालों ने अपने बीच सांसद को देखकर बेहद प्रसन्नता जताई। इस शादी की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।