कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को शिमला पहुंचे। उनका काफिला संजौली से सुबह 1 बजकर 50 मिनट पर छराबड़ा के लिए रवाना हुआ। राहुल गांधी ने चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर के जरिए अन्नाडेल तक की यात्रा की और वहां से सड़क मार्ग से छराबड़ा पहुंचे।
अन्नाडेल पहुंचने पर उन्हें स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा भी शिमला पहुंच सकते हैं।
सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पहले ही तीन दिन से छराबड़ा में हैं। राहुल गांधी के परिवार से मिलने के लिए आज यहां आने से राजनीतिक महौल में हलचल बढ़ गई है। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी छराबड़ा में एक-दो दिन रुक सकते हैं। मंगलवार सुबह हरियाणा में होने के बाद उन्होंने शिमला का रुख किया। फिलहाल उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं किया गया है।