हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं और कई क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

सलूणी में 31.2 मिमी, संगड़ाह और राजगढ़ में 20.0 मिमी, धर्मशाला में 18.0 मिमी, जोत में 12.0 मिमी, कोटखाई में 11.3 मिमी, भरेरी में 11.2 मिमी, सोलन में 6.8 मिमी, पच्छाद में 6.0 मिमी, जोगिंद्रनगर में 4.0 मिमी, घाघस में 3.4 मिमी, भरमौर में 3.0 मिमी, देहरा गोपीपुर में 2.4 मिमी और ऊना में 2.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शिमला और आसपास के क्षेत्रों में भी आज मौसम खराब बना रहा और शाम के समय हल्की बारिश दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान का हाल

राज्य के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान में भी विविधता देखने को मिली। शिमला में 17.0 डिग्री, सुंदरनगर 20.9, भुंतर 18.2, कल्पा 10.4, धर्मशाला 16.8, ऊना 22.4, नाहन 22.5, केलांग 8.0, पालमपुर 18.0, सोलन 18.0, मनाली 14.2, कांगड़ा 21.8, मंडी 21.7, बिलासपुर 22.5, हमीरपुर 22.0, चंबा 17.6, डलहौजी 15.8, जुब्बड़हट्टी 19.5, कुफरी 13.9, कुकुमसेरी 6.8, नारकंडा 11.7, भरमौर 12.0, रिकांगपिओ 15.8, सेऊबाग 17.0, बरठीं 22.2, सराहन 17.9, देहरा गोपीपुर 22.3 और ताबो में 12.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

आगामी मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में आगामी दिनों के दौरान बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 20 और 21 जून को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 19, 22 और 25 जून को कुछ इलाकों में भी इसी तरह की बारिश के आसार हैं।

23 और 24 जून को कुछ चुनिंदा स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है।