चंपावत–लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बापरू के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान राजेंद्र कुमार (निवासी अतेड़ा, डीडीहाट) और बलदेव (निवासी ननकोड़ा) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में 35 वर्षीय नीतू देवी, आठ वर्षीय अक्षिता और पांच वर्षीय आरव शामिल हैं, जो ननकोड़ा, कनालीछीना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

सभी घायलों का इलाज उप जिला अस्पताल लोहाघाट में जारी है, जहां उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।