भोपाल: प्रभात चौराहे पर 35 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाई ओवर

राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र में फ्लाई ओवर (ग्रेड सेपरेटर) बनेगा। क्षेत्र से विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों के साथ फ्लाई ओवर निर्माण की जगह का निरीक्षण किया।

प्रभात चौराहे पर बनने वाले 35 करोड़ के ग्रेड सेपरेटर की जानकारी देते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि नरेला क्षेत्र में यह छठवां फ्लाई ओवर होगा। इसके पूर्व नरेला क्षेत्र में 4 फ्लाई ओवर स्वीकृत हो चुके हैं चेतक ब्रिज का चौड़ीकरण किया जा चुका है। सुभाष आरओबी पर यातायात शुरू हो चुका है। निशातपुरा आरओबी पर निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा ऐशबाग और द्वारका नगर आरओबी का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। प्रभात चौराहे पर बनने वाले ग्रेड सेपरेटर के निर्माण से ट्रैफिक का दबाव कम होगा। जिससे प्रतिदिन लगभग 6 से 8 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here