मुरैना में पटाखा बनाते समय विस्फोट, मकान गिरने से मलबे में दबे कई लोग

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर के दत्तपुरा इलाके के एक में ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों में भी दरार आ गई है। वहीं, मकानों लगे शीशे भी टूट गए हैं। ब्लास्ट में गिरे मकान के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की टीम ने एक महिला को सुरक्षित निकाल लिया है। 

पुलिस प्रशासन की टीमें जेसीबी से मकान को तोड़ रही हैं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।  स्थानीय लोगों ने बताया कि  मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे, इसी दौरान ब्लास्ट हुआ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here