एमपी: सीएम शिवराज अचानक पहुंचे फूल वाली बहन प्रेम बाई के घर, जीत का आशीर्वाद लिया

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बुधनी में नामांकन भरने के बाद दूसरी विधानसभा सीटों पर प्रचार किया। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी का दौरा किया। उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ मां बिजासन देवी के दर्शन किए। इस दौरान अचानक रेहटी पहुंचकर अपनी फूल वाली बहन प्रेम बाई के घर पहुंचे। उन्होंने प्रेम बाई का आशीर्वाद लिया और उनका हालचाल जाना।

बता दें सीएम के रेहटी में रोड शो के दौरान प्रेम बाई ने सीएम को अपनी अंगूठी निकाल कर दी थी। प्रेम बाई के आग्रह पर सीएम ने अंगूठी स्वीकार कर ली। मुख्यमंत्री ने अपनी जनसभा के दौरान प्रेम बाई को मंच पर बुलाकर पूरा किस्सा सुनाया भी था। मुख्यमंत्री सोमवार को बुधनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे। वह शाहगंज, बुधनी होते हुए सलकनपुर पहुंचे थे। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने मां बिजासन देवी के दर्शन कर प्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here