सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वीं क्लास का मंगलवार को रिजल्ट आ गया। इसमें देशभर से करीब 21 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 99.04% सफल रहे हैं। सफलता के मामले में मध्यप्रदेश के बच्चे दिल्ली से आगे निकल गए हैं। MP में सफलता का प्रतिशत 99.47%, जबकि दिल्ली का 98.07% रिजल्ट रहा। हालांकि, दिल्ली में मध्यप्रदेश की तुलना में छात्रों की संख्या साढ़े 3 गुना से भी ज्यादा है। मध्य प्रदेश में 10वीं में एक लाख से ज्यादा और दिल्ली में पौने चार लाख के करीब स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
मध्यप्रदेश का रिजल्ट
क्रमांक | रजिस्टर्ड | परीक्षा दी | पास | सफलता % |
छात्र | 58998 | 58998 | 58588 | 99.31% |
छात्राएं | 41014 | 41014 | 40896 | 99.71% |
कुल | 100012 | 100012 | 99484 | 99.47% |
5 बड़े राज्यों में MP चौथे नंबर पर
देश भर में करीब 21 लाख छात्र-छात्राओं ने CBSE 10वीं क्लास की परीक्षा दी थी। इनमें से सबसे ज्यादा और बड़े सेंटर देश में पांच थे, जहां एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं रहे। इन राज्यों की बात की जाए तो मध्यप्रदेश चौथे नंबर पर रहा, जबकि देश का सबसे बड़ा सेंटर दिल्ली पांचवें नंबर पर रहा।
देश के टॉप बड़े राज्यों की स्थिति
प्रदेश | कुल स्टूडेंट्स | सफलता % |
हरियाणा | 1 लाख 42959 | 99.75% |
पंजाब | 1 लाख 02883 | 99.68% |
बिहार | 1 लाख 66688 | 99.59% |
मध्यप्रदेश | 1 लाख 00012 | 99.47% |
दिल्ली | 3 लाख 72325 | 98.07% |