मुंबई। गैंगस्टर छोटा शकील के रिश्तेदार आरिफ शेख उर्फ ​​आरिफ भाईजान की मुंबई के जेजे अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह आर्थर रोड जेल में बंद था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े टेरर फंडिंग मामले गिरफ्तार किया था।

आतंक के वित्तपोषण में था लिप्त

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2022 में आरिफ भाईजान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरिफ की आवासीय संपत्ति को भी कुर्क किया जा चुका है। एनआईए मुताबिक आरिफ शेख मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में आतंकवाद के वित्तपोषण में लिप्त था।