महाराष्ट्र: भिवंडी इमरात हादसा, फंसे हुए 15 लोगों में से 9 निकाले गए

भिवंडी: मुंबई से सटे भिवंडी शहर में एक तीन मंजिला इमारत के अचानक गिर जाने की वजह से मलबे में 20 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना भिवंडी के वलपाड़ा इलाके की है। फ़िलहाल घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 9 को बचा लिया गया है जिनमें से एक की मौत हो गई। यह ग्राउंड प्लस टू की इमारत है। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस के दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

महाराष्ट्र के पंचायती राज मंत्री कपिल पाटिल ने बताया, ‘करीब 20 लोग मलबे में फंसे हैं। 9 को बचा लिया गया जिनमें से 8 का इलाज जारी है। जबकि एक की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।’

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस इमारत में तीन से चार परिवार रहते थे। घटनास्थल पर एंबुलेंस मौजूद है। घायलों को मलबे से बाहर निकालने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। फिलहाल इस घटना में किसी के मौत की खबर नहीं हैं। यह घटना दोपहर पौने दो बजे के आसपास की है।

कहा जा रहा है कि इस बिल्डिंग के नीचे एक गोदाम था। इमारत की ऊपरी तीन मंजिलों पर लोग रहते थे। यह भी बताया जा रहा है कि इस गोदाम में 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। इमारत ढहने की वजह से यह सभी मजदूर इमारत के नीचे दब गए। इमारत के मलबे के नीचे अन्य निवासी भी दब गए। फिलहाल कितने लोग मलबे में दबे हुए हैं। इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है।

इसी बिल्डिंग के एक गोदाम में काम करने वाले एक कर्मचारी मुताबिक हममें से कुछ दोपहर के भोजन के लिए गोदाम में ठहरे हुए थे। तभी अचानक कुछ गिरने की आवाज आई। इसलिए हम गोदाम से बाहर भागे और इस हादसे से बच गए। एक चश्मदीद ने बताया कि कुछ लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here