पूणे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने पुलिस को दोस्त को लेकर दी झूठी जानकारी

पुणे में 21 साल की महिला से हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। उसने अदालत से कहा कि तीन अक्तूबर को हुई वारदात में गिरफ्तार दो आरोपियों ने अपने दोस्त के बारे में गलत जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश की।

तीसरे आरोपी के असली नाम का पता चला
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत को मंगलवार को बताया कि तीसरे आरोपी के असली नाम का अब पता चल चुका है। उसे खोजने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अलावा, पुलिस ने दोनों आरोपियों को मामले में आगे की जांच के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया। इस पर अदालत ने दोनों आरोपियों को आठ नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

यह हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के मूल निवासी चंद्रकुमार रविप्रसाद कनौजिया और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अख्तर बाबू शेख के रूप में हुई है। शेख ने पुलिस को अपने पिता का नाम भी गलत बताया था।

क्या है मामला?
महाराष्ट्र के पुणे शहर के बाहरी इलाके में बोपदेव घाट इलाके में तीन अक्तूबर की रात को एक पुरुष मित्र के साथ घूमने के दौरान तीन लोगों ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। हमलावरों ने उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की थी। मामला सामने आने पर पुलिस ने अपराधियों के बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया था। 

पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पिछले महीने कहा था कि उनका उद्देश्य जल्द से जल्द जांच पूरी करना, आरोप पत्र दायर करना और जल्द दोषसिद्धि के लिए मामले की तेजी से जांच करना है। उन्होंने यह भी कहा था कि चूंकि तीनों संदिग्धों का चोरी के मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड था, इसलिए उन्होंने सुनिश्चित किया कि अपराध करने के बाद भागते समय वे सीसीटीवी कैमरों से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here