चंडीगढ़ के पूर्व मेयर और पंजाब के लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन प्रदीप छाबड़ा का आज पीजीआई में देहांत हो गया। वह चंडीगढ़ के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक माने जाते थे। उनके देहांत पर चंडीगढ़ नगर निगम में मौन भी रखा गया।
बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस की मीटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें भाजपा के पार्षद कंवरजीत राणा ने कहा कि प्रदीप छाबड़ा चंडीगढ़ के पूर्व में रहे हैं। इसलिए उनके सम्मान में आज की बैठक को रद्द कर देना चाहिए। जिसको लेकर हाउस की बैठक में बहस शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार बैठक में आज अनिल मसीह भी पहुंचे हैं। उनको लेकर हंगामा शुरू हुआ और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने उनका विरोध किया।