पंजाब विधानसभा का मानूसन सत्र दो सितंबर से शुरू होगा। यह सत्र चार सितंबर तक चलेगा। सीएम आवास पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
कैबिनेट की बैठक में पंजाब फायर सेफ्टी एक्ट के संशोधन पर मुहर लगाई गई है। पंजाब की पहली खेल नीति को भी मंजूरी दे दी गई है। अग्नि सुरक्षा में महिलाओं की भर्ती के लिए रियायत को भी कैबिनेट से पास कर दिया गया है।