लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मनीष तिवारी बुधवार को कांग्रेस भवन पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने तिवारी को लड्डू खिलाया। तिवारी से इंडिया गठबंधन के सभी घटकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संजय टंडन ने बेहतरीन चुनाव लड़ा है। हम उन्हें बधाई देते हैं। मेरे मन में किसी के प्रति कोई रंजिश या द्वेष नहीं है। चंडीगढ़ की जनता का धन्यवाद। यह चुनाव भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव है |