पीपलकोटी। बिरही क्षेत्र के पास अलकनंदा नदी से पुलिस ने शुक्रवार को एक शव बरामद किया है। शव नदी के भीतर एक बड़े पत्थर के पास फंसा हुआ मिला, जिसे निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नदी में शव दिखाई देने की सूचना पीपलकोटी पुलिस चौकी को दी थी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने शव को सुरक्षित रूप से नदी से बाहर निकाल लिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान कोड़िया गांव निवासी 85 वर्षीय रुद्र सिंह राणा, पुत्र केदार सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।