पंजाब के जालंधर में रविवार दोपहर बाद गोलियां चली। जालंधर के अवतार नगर में चुनावी सरगर्मियों के बीच मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने दो युवकों को गोलियां मार दी। घटना के बाद दोनों युवकों की हालत नाजुक हैं। दोनों की पहचान हनी चहल और करणवीर के रूप में हुई है।
आसपास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया है। वहीं, गोली मारने वाले आरोपी की पहचान गुरविंदर बाबा के रूप में हुई है। घटना अवतार नगर 13 नंबर गली में हुई है। मामले सूचना पर पहुंची थाना भार्गव कैंप की पुलिस जांच में जुट गई है।