अलवर: राजस्थान के अलवर जिले से खबर आ रही है कि राजस्थान पुलिस ने किसान नेता राकेश टिकैट को काले झंडे दिखाने और काफिले पर हमला करने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. राजस्थान पुलिस ने इन सभी 16 आरोपियों के ऊपर धारा 307, 398, 332, 53, 145, 46, 47, 48, 49, 323, 41, 506 और 427 में मालमा दर्ज किया है. ततारपुर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस मामले में कुलदीप यादव, मनीष कुमार, झुंझुनू खेतड़ी के निवासी सोनू, विपिन, तथा अंकित यादव, लोकेश यादव, रवि यादव, अंकित यादव , प्रमोद यादव हेमंत यादव, नितेश मेघवाल, नवीन यादव ब्रजबिहारी यादव , जितेंद्र यादव व पुष्पेंद्र सहित 16 लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बता दें कि इनमें से मुख्य आरोपी कुलदीप यादव मत्स्य यूनिवर्सिटी का पूर्व छत्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है. तो वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत देर रात शाहजहांपुर बॉर्डर पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें धरना दे रहे किसानों का हालचान जाना था. तो वहीं तेज आंधी की वजह से धरना दे रहे किसानों के टेंट उखड़ गए.
इसी दौरान वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. साथ ही किसानों का कहना है कि कृषि बिलों का वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा. बताते चले कि किसान आंदोलन के अगुवा नेता राकेश टिकैत के काफिले पर बीते शुक्रवार को राजस्थान में भीड़ ने हमला कर दिया था.
यह हमला उनके ऊपर उस वक्त हमला हुआ जब टिकैत अलवर के हरसौरा में सभा को संबोधित कर बानसूर जा रहे थे. इसी बीच ततारपुर में भीड़ ने टिकैत के काफिले पर पथराव शुरू कर दिया. पथराव में टिकैत की कार के शीशे टूट गये. इस दौरान असामाजिक तत्वों ने टिकैत पर स्याही भी फेंकी.
आपको बता दें कि समय रहते पुलिस ने हालात पर काबू कर लिया और पुलिस सुरक्षा के बीच राकेश टिकैत को बानसूर रोड़ पहुंचाया गया. टिकैत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट जानकारी देते हुए लिखा कि ‘राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर चौराहा, बानसूर रोड़ पर भाजपा के गुंडों द्वारा जानलेवा पर हमला किए गए, लोकतंत्र के हत्या की तस्वीरें.’
राकेश टिकैत के इस पोस्ट के बाद से लोग जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. साथ ही राजस्थान में विपक्षी दल भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं.