केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज राजस्थान दौरे पर हैं। उन्होंने भरतपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्‍थान की मौजूदा गहलोत सरकार आजादी के बाद यहां बनी भ्रष्‍टतम सरकारों में से एक है। इसके साथ ही उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव-2023 हम दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे। आपको बता दें कि राजस्‍थान में इस सास विधानसभा के चुनाव होने है। शाह ने आरोप लगाया कि राजस्‍थान की मौजूदा सरकार ने परिवारवाद का विकास क‍िया, वंशवाद का विकास किया, जातिवाद को भड़काने का काम किया है और तुष्टिकरण की परकाष्ठा की है। 

इसके अलावा अमित शाह ने अशोक गहलोत-सचिन पायलट विवाद को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पायलट जी आप कुछ भी कर लो आपका नंबर नहीं आएगा, आपका योगदान शायद जमीन पर गहलोत जी से ज्यादा हो सकता है मगर कांग्रेस के खजाने में गहलोत जी का योगदान ज्यादा है। शाह ने कहा कि सचिन पायलट का नंबर कभी नहीं लगेगा क्‍योंक‍ि उन्होंने कांग्रेस के खजाने में कम योगदान दिया जबकि अशोक गहलोत जी ने राजस्थान सरकार को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर ‘लूटने’ का काम किया और उसका पैसा कांग्रेस के खजाने में गया। उन्होने यह भी कहा कि शाह ने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति की वजह से कांग्रेस की राजस्थान सरकार ने जयपुर बम व‍िस्‍फोट मामले की उच्‍च न्‍यायालय में उचित पैरवी नहीं की। 

https://twitter.com/AHindinews/status/1647193472569602048?t=Idf5OqVmd4vsTvBs2dXVLA&s=19

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार राजस्थान में आजादी के बाद आई हुई भ्रष्ट से भ्रष्ट सरकारों में से एक है। मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा राज्य में 2/3 बहुमत से सरकार बनाएगी। 2024 में तीसरी बार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में जानी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में देश के चप्पे-चप्पे पर भाजपा का निशान, भाजपा का झंड़ा और भाजपा की विचारधारा को पहुंचाने का काम किया है। अभी-अभी राहुल बाबा ने बड़ी यात्रा की, देशभर में पैदल चलें... इतनी बड़ी यात्रा करके आए और कांग्रेस के गढ़ जैसे नॉर्थ ईस्ट के अंदर 3 चुनाव हुए, कांग्रेस पार्टी का पूरा सफाया हो गया।