झुंझुनूं में चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर-10 चौधरी कॉलोनी के लोगों ने पिछले चार महीने से वार्ड में पेयजल की समस्या झेल रहे हैं। शुक्रवार को वार्ड वासियों ने जलदाय विभाग पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जलदाय विभाग के गेट बंदकर जमकर नारेबाजी की।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पूनिया ने बताया कि वार्ड में पिछले चार महीने से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, पहले भी विभाग को इस संबंध में अवगत करवाया था। विभाग ने एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वार्डवासी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पूनिया के नेतृत्व में आक्रोशित वार्डवासियों ने जलदाय विभाग पर धरना शुरू कर दिया है।
धरने पर बैठे लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि वह अपनी इस मांग को लेकर कई बार प्रशासन के सामने गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उनकी इस समस्या का कोई समाधान अब तक नहीं हुआ है। वहीं, धरने पर बैठे हुए लोगों ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही उनकी पेयजल की समस्या का समाधान नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।