कोटा: नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड किया

कोटा में एक ओर कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। 15 साल का स्टूडेंट 11वीं क्लास में पढ़ता था। साथ में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी कर रहा था। गुरुवार सुबह मां का कॉल नहीं उठाने पर परिचित रूम पर पहुंचा तो वह फंदे से लटका हुआ था।

मामला शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी इलाके का है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। स्टूडेंट धनेश कुमार यूपी के बुंदेलखंड का रहने वाला था। कोटा में वह गिर्राज रेजीडेंसी में रहता था।

सुबह मां ने कॉल किया तो रिसीव नहीं किया
धनेश डेढ़ महीने पहले ही कोटा आया था। सुबह धनेश की मां ने कॉल किया था। जब कॉल रिसीव नहीं किया तो महावीर नगर में रहने वाले परिचित स्टूडेंट को कॉल कर धनेश से बात कराने को कहा।

हॉस्टल पहुंचने पर संचालक भरत शर्मा उसने बताया कि धनेश फोन नहीं उठा रहा। रूम पर जाकर देखा तो अंदर से गेट लगा हुआ था। फिर दरवाजे के पीछे से खिड़की खोलकर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था।

धनेश चार बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। पिता इलेक्ट्रिशियन और मां सरकारी टीचर है।

हॉस्टल संचालक ने बताया कि धनेश बुधवार रात 8 बजे क्लास से आया था। खाना खाकर साढ़े 8 बजे रूम में गया था।

कुन्हाड़ी थाना सीआई गंगा सहाय ने बताया स्टूडेंट के सुसाइड की जानकारी पर मौके पर आए है। शव को एमबीएस की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है।

फोटो धनेश के हॉस्टल का है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

फोटो धनेश के हॉस्टल का है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

5 महीने में 8 सुसाइड की घटनाएं

काेटा में 5 महीनों में सुसाइड की 8 घटनाएं हुई हैं। यहां नीट और दूसरे कॉम्पिटिशन की तैयारी करने आने वाले स्टूडेंट लगातार अपनी जान दे रहे हैं।

14 जनवरी: यूपी निवासी अली राजा ने सुसाइड किया। कोटा में रखकर JEE की तैयारी कर रहा था। जो पिछले 1 महीने से कोचिंग नहीं जा रहा था।

15 जनवरी: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले रणजीत (22) फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। स्टूडेंट के पास सुसाइड नोट मिला। लिखा- मैं विष्णु का अंश हूं, मैं भगवान से मिलने जा रहा हूं। मामला कुन्हाड़ी इलाके का था।

19 जनवरी:जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक स्टूडेंट ने सुसाइड की कोशिश की है। स्टूडेंट ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। समय रहते स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और हॉस्पिटल पहुंचाया। स्टूडेंट बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला है।

29 जनवरी: विज्ञान नगर इलाके में कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड की कोशिश की। स्टूडेंट हॉस्टल की चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे कूद गया था। गंभीर हालत में उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्टूडेंट के बालकनी से गिरते हुए का CCTV फुटेज भी सामने आया था।

8 फरवरी: कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी इलाके में एक छात्रा ने मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के 10वें माले से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा कृष्णा (17) बाड़मेर की रहने वाली थी।

24 फरवरी: यूपी के बदायूं का रहने वाले 17 साल के अभिषेक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह दो साल से कोटा में रह रहा था। अभिषेक एक कोचिंग संस्थान से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी कर रहा था। वह पिछले कुछ समय से कोचिंग नहीं जा रहा था और हॉस्टल से ही ऑनलाइन क्लास ले रहा था।

26 अप्रैल: जवाहर नगर थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया था। उसने हॉस्टल के रूम में फंदा लगाया। मृतका राशि जैन (19) एमपी के सागर की रहने वाली थी। जो एक साल से कोटा में रहकर नीट की कोचिंग कर रही थी। कोचिंग स्टूडेंट बीमार रहती थी। और मानसिक तनाव में थी।

9 मई: विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग से 10 से माले से कूदकर एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट नासिर (22) बेंगलुरु का निवासी था। जो कुछ समय पहले ही मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने आया था। सुसाइड के एक दिन पहले जयपुर में नीट का एग्जाम देकर आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here