जयपुर। राजस्थान में भजनलाल शर्मा की नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापन की घोषणा की है। इस सूची में जयपुर और जोधपुर के उच्च पदस्थ अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।


मुख्य बदलाव:
-
जोधपुर के पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश को अब जयपुर का स्पेशल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
-
जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश को अब जयपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है।
-
जोधपुर में नया पुलिस कमिश्नर आईजी शरत कविराज होंगे।
-
सत्येंद्र सिंह, जोधपुर रेंज में आईजी सीआईडी-सीबी थे, उन्हें पदोन्नति के साथ जोधपुर रेंज का आईजी बनाया गया है।
-
आईजी हेमंत कुमार शर्मा को बीकानेर रेंज का आईजी एससीआरबी जयपुर तैनात किया गया है।
-
अजय पाल लांबा, जो पहले आईजी एससीआरबी थे, उन्हें अब आईजी एसओजी जयपुर बनाया गया है।
-
प्रीति चंद्र, डीआईजी आर्म्ड बटालियन फर्स्ट जयपुर, को आईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशासन जयपुर तैनात किया गया है।
-
हरेंद्र कुमार महावर, डीआईजी एसएसबी जोधपुर, अब आईजी सीआईडी-सीबी जयपुर होंगे।
-
राजेश सिंह, एसीबी डीआईजी थर्ड, को आईजी एसटीएस जयपुर नियुक्त किया गया है।
-
डीआईजी राहुल कोटकी को जेडीए जयपुर से आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
-
कालूराम रावत, डीआईजी पुलिस हाउसिंग, अब आईजी पुलिस सिविल राइट्स और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जयपुर तैनात होंगे।
इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाना बताया जा रहा है।