राजस्थान: जयपुर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, देखने उमड़े फैन्स

जयपुर में धोनी के फैन्स का इंतेजार खत्म हो गया है। महेंद्र सिंह धोनी जयपुर पहुंच गए हैं। वे सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी IPL मैच खेलते हुए नजर आएंगे। गुरुवार को धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल से होगा। यही कारण है कि मैच से 4 दिन पहले ही स्टेडियम के सभी टिकट बिक चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। धोनी पूरी टीम के साथ जयपुर पहुंचे। यहां धोनी की एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके फैंस इकट्ठा हो गए। इस दौरान धोनी ने भी अपने फैंस को निराश नहीं करते अभिवादन को स्वीकार किया।

धोनी ने 15 अगस्त को संन्यास लिया था
एमएस धोनी 41 साल के हैं। धोनी ने 15 अगस्त 2020 की शाम को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 4876, 10773 और 1617 रन बनाए हैं।

जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी खास है। उन्होंने 31 अक्टूबर 2005 को अपने करियर के शुरुआती दौर में जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में ही श्रीलंका के खिलाफ इंडियन टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली थी। उस मैच में धोनी ने महज 145 गेंदों में 15 चौके और 10 छक्के जड़ते हुए नाबाद 183 रन की पारी खेल डाली और टीम इंडिया को बेहतरीन जीत दिलाई थी। उस मैच में धोनी ने नाबाद रहकर यह एक नया रिकॉर्ड भी बनाया था।

जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने स्टाइलिश हेयर पोनीटेल के साथ नजर आए।

धोनी आईपीएल में अब तक 240 आईपीएल मैचों का हिस्सा रहे हैं। 240 आईपीएल मैचों का हिस्सा रहे हैं। से ज्यादा मैच की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। इस सीजन में उन्होंने छह मैचों की चार पारियों में 59 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का औसत 59 और स्ट्राइक रेट 210.71 का रहा है। उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए हैं।

IPL के इस सीजन में अजिंक्य रहाणे भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने IPL में इस साल पावरप्ले में 222.22 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस सीजन में मुंबई के खिलाफ जब चेन्नई मुश्किल में थी। तो रहाणे ने 27 गेंदों में 61 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रहाणे ने दो रनों के साथ शुरुआत की और स्टेडियम के हर दिशा में शॉट लगाए। उन्होंने ने सिर्फ 19 गेदों में अर्धशतक पूरा किया। साल 2020 के बाद IPL में उनका ये पहला अर्धशतक था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here