राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर चोरी का मामला सामने आया था। जहां करजोडा स्टेशन यार्ड पर पालनपुर साइड की ओर गत छह सितंबर की रात को रेल लाइन के 24 टुकड़े चोरी की घटना हुई थी। आबूरोड पोस्ट प्रभारी विकास कुमार की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए चुराए गए रेल टुकड़े जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जिले में पिछली छह सितंबर की रात को आबूरोड-पालनपुर रेल मार्ग पर करजोड़ा स्टेशन यार्ड पर पालनपुर साइड की ओर रेल लाईन के 24 टुकड़े चोरी हो गए थे। जिनकी कीमत 38500 रुपये आंकी गई थी। मामला सामने आने के बाद आबूरोड रेलवे सुरक्षाबल पोस्ट प्रभारी विकास कुमार की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल कानाराम, राजेश कुमार, कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार और उदयसिहं की टीम ने डिटेक्शन प्रयास दौरान 11 सितंबर 2023 को विश्वसनीय सूत्रों की सुचना पर पालनपुर-अहमदाबाद हाइवे पर कानोदर स्थित कबाडी आरीफ पठान के गोदाम पर दबिश दी। इस मामले में मौके से चार रेल लाइन के टुकडे बरामद किए गए। मामले की जांच रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी विकास कुमार कर रहे है।

आरोपी ने अपनी गैंग के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
गिरफ्तार आरोपी कबाडी आरीफखान पठान पुत्र इसाकखान, सरफराजखान पुत्र इसाक पठान और फाउण्ड्री संचालक कबाडी पंकज कुमार पटेल पुत्र पोपट भाई पटेल को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दो वाहनों को भी जब्त किया गया है। अभी गैंग के दो आरोपी युनुसखान पठान और जावेद की गिरफ्तारी शेष है। 

चोरी कर 20 टुकड़े कबाड़ी वाले को बेच दिए
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी गैंग की इस वारदात को करना कबूल किया। उन्होंने यह भी बताया कि करजोडा रेलवे स्टेशन (साईड) पालनपुर लगे रेलवे स्टेग में सें 24 नग रेल लाईन के टुकडे अपने गैंग साथियों के साथ चोरी कर पिकअप में लोड कर अपने गोदाम पर लेकर आए थे। इसके बाद 20 टुकड़े सरफराजखान पठान द्वारा उसी दिन वीजापुर जिला मेहसाणा की फाउण्ड्री कपूर एलाॅयज के संचालक कबाडी पंकज कुमार पटेल को बेच दिए गए। सरफराज की निशानदेही पर वीजापुर फाउण्ड्री से 20 नग चोरित रेल लाईन के टुकडे बरामद किए गए।