लखनऊ। लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शाम करीब पांच बजे तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इस बिल्डिंग का नाम हरमिलाप है। बिल्डिंग गिरते ही आनन-फानन में राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ। करीब 30 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इसमें से 27 जख्मी लोकबंधु अस्पताल पहुंचाए गए। अभी तक आ रही खबर के अनसुार पांच लोगों की मौत हो गई है। अभी भी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सीएम योगी ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल और लोकबंधु अस्तपाल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार मौके पर मौजूद हैं। 

अब तक मरने वालों के नाम
1.मनजीत सिंह शहानी
2. धीरज
3.पंकज
4.अरुण 
5.एक व्यक्ति अज्ञात

तीन मंजिल की है हरमिलाप बिल्डिंग

इमारत का नाम हरमिलाप बिल्डिंग है जो की तीन मंजिला बताया जा रहा है। बिल्डिंग में दवाओं का कारोबार होता था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर उपस्थित है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार मौके पर पहुंच गए हैं। 

एनडीआरएफ और एसडीआरफ के लोग मौके पर मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। सीएम स्वयं इसकी सीधी जानकारी ले रहे हैं। 

डीएम बोले किया जा रहा है रेस्क्यू

ट्रांसपोर्ट नगर बिल्डिंग गिरने की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार पहुंचे दुर्घटना स्थल पहुंचे। इस हादसे में अब तक 27 लोगों को बिल्डिंग के मलबे से निकाला जा चुका है। एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। घायलों को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भेजा गया है। 

हटाया जा रहा है मलबा

घटना के बाद कई जेसीबी मशीनें वहां पहुंच गई हैं। जिसने मलबा हटाया जा रहा है। 

लोकबंधु अस्पताल में चल रहा है इलाज

घायलों का इलाज शहर के लोकबंधु अस्पताल में चल रहा है। यहां पर 27 जख्मी लाए गए हैं जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। अभी तक आ रही सूचनाओं  के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई है। 

राजनाथ सिंह ने की डीएम से बात 

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में बारिश के कारण तीन मंजिला इमारत के ढहने से हादसे में हुई मौत और कुछ लोगों के मलबे में दबकर घायल होने की जानकारी मिलने पर लखनऊ सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार से फोन पर वार्ता करके हादसे की जानकारी ली और घायलों को तत्काल समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिये।