अलीगढ़। जिले में मौसम की गंभीर ठंड को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (डीबीईओ) डॉ. राकेश कुमार सिंह ने 4 फरवरी को सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया है।
आदेश के अनुसार, जिले के बेसिक शिक्षा परिषद, CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड के सभी स्कूलों में इस दिन विद्यार्थी छुट्टी पर रहेंगे। वहीं, सभी शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षा मित्र स्कूल में उपस्थित रहकर अपने कार्यों का पालन करेंगे।

विशेष ध्यान उन स्कूलों में रखा जाएगा, जहां निपुण असेसमेंट और प्रयोगात्मक परीक्षाएं हो रही हैं। इन स्कूलों में सभी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
डीबीईओ ने सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।