लखनऊ। राजधानी में टीले वाली मस्जिद से गुरुवार को ईद का चांद नहीं देखा गया। शाही इमाम मौलाना कारी सैयद फजलुल मन्नान रहमानी और इम्तियाज ने दूरबीन से आसमान का निरीक्षण किया, लेकिन चांद नजर नहीं आया। इसके बाद शाही इमाम ने घोषणा की कि ईद-उल-फितर इस साल शनिवार को मनाई जाएगी।
चांद देखने की तैयारी और कमेटी की अपील
ईद-उल-फितर के मद्देनजर, मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल की ओर से गुरुवार शाम 5:30 बजे चांद देखने की अपील की गई थी। कमेटी ने कहा कि ऐशबाग स्थित ईदगाह में विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि लोगों को चांद देखने का मौका मिल सके।
लोगों से इसमें शामिल होने की भी विशेष गुजारिश की गई थी। लेकिन, मौसम और अन्य खगोलीय परिस्थितियों के कारण चांद इस दिन दिखाई नहीं दिया।