लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा के बाद मंगलवार को तीन क्षेत्रों के अध्यक्षों की घोषणा की है. कानपुर बुंदेलखंड, पश्चिम और गोरखपुर क्षेत्र के मोर्चा पदाधिकारियों की घोषणा की है.
भाजपा ने पश्चिम क्षेत्र में किसान मोर्चा के तेजा गुर्जर को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है. वहीं, वर्षा कौशिक को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. सुखविंदर सोम को युवा मोर्चा, हरवीर पाल को पिछड़ा मोर्चा, हंसराज जाटव को अनुसूचित मोर्चा और जावेद मलिक को अल्पसंख्यक मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में किसान मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला को बनाया गया है. उर्विजा दीक्षित को महिला मोर्चा, सुनील साहू को युवा मोर्चा, मनोज राजपूत को पिछड़ा मोर्चा, राहुल बच्चा सोनकर को अनुसूचित मोर्चा और सरदार अजीत सिंह छाबड़ा को अल्पसंख्यक मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.
गोरखपुर क्षेत्र में किसान मोर्चा का अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी को बनाया गया है. अमिता गुप्ता को महिला मोर्चा, पुरुषार्थ सिंह को युवा मोर्चा, शिवनाथ चौधरी को पिछड़ा मोर्चा, चंदू सरोज को अनुसूचित मोर्चा, कृष्ण कुमार गौड़ को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और नसरुद्दीन अंसारी को अल्पसंख्यक मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है