उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में कांग्रेस नेता पूनम पंडित के घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना के बाद पूनम पंडित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
यह घटना सिकंदराबाद के इस्माइलपुर गांव में सामने आई। पूनम पंडित स्याना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी हैं और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।