उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मथुरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में जाकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने ब्रज की पावन भूमि से प्रदेशवासियों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।

दर्शन और पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज का हर कोना भक्ति और ऊर्जा से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा, “प्रभु श्रीकृष्ण के चरणों में शीश झुकाने मात्र से मन को गहरी शांति का अनुभव होता है।” योगी आदित्यनाथ ने प्रार्थना की कि भगवान का आशीर्वाद उत्तर प्रदेश के हर नागरिक पर हमेशा बना रहे और राज्य निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।