बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक दिव्यांग किसान की आग में झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
यह मामला दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के बक्सूपुर मजरा मीन नगर गांव का है। यहां रहने वाले 40 वर्षीय दिव्यांग किसान बलराम की जलने से मौत हो गई। बताया गया कि यह घटना उनके घर से कुछ दूरी पर स्थित आहते में हुई। रात के समय जब आग की तेज लपटें उठती दिखीं तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और बलराम को बचाया नहीं जा सका।
परिजनों का कहना है कि यह घटना एक हादसे की वजह से हुई है, हालांकि परिस्थितियां इसे संदिग्ध भी बना रही हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।