हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे प्रयागराज, संगम में लगाई डुबकी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगम में डुबकी लगाई। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे वह प्रयागराज पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्थानीय भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम के साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के अलावा सीएम के परिवार के कई सदस्य हैं। सीएम सैनी ने परिवार के साथ अरैल पहुंचकर त्रिवेणी में डुबकी लगाई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया। वह स्नान करने के बाद कुछ साधु-संतों के साथ मुलाकात भी करेंगे। 

Mahakumbh: Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini reached Prayagraj, took a dip in Sangam

सनातन संस्कृति के महापर्व महाकुंभ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सपरिवार आस्था, भक्ति और अध्यात्म के संगम में पुण्य स्नान किया। त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। महाकुंभ नगर आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री सैनी का कुंभ कलश भेंट कर भव्य स्वागत किया और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उनका अभिनंदन किया।

Mahakumbh: Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini reached Prayagraj, took a dip in Sangam

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ केवल आस्था का संगम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत धरोहर है। यह आयोजन भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रतीक है, जिसे आज पूरा विश्व देख रहा है और गौरव की अनुभूति कर रहा है। उ

Mahakumbh: Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini reached Prayagraj, took a dip in Sangam

न्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस विराट आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि महाकुंभ 2025 सनातन धर्म की दिव्यता और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक बनेगा।

Mahakumbh: Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini reached Prayagraj, took a dip in Sangam

संगम स्नान करने के बाद सपत्नीक सूर्य को अर्घ्य देते सीएम नायब सिंह। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here