मेरठ और आसपास के जिलों में अब दिन में तेज धूप के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि इस बीच ठंडी हवाओं के चलते कुछ परेशानी भी जरूर हो रही है। वहीं सोमवार को सुबह के समय मौसम ठंडा रहा। शाम को भी खासी ठंड महसूस हो रही है। आज भी ठंडी हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम में इनदिनों तेजी से परिवर्तन हो रहा है। ऐसे अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखना भी जरूरी है।

Weather In Meerut Today मेरठ और आसपास आज भी तेज हवाएं परेशान कर सकती हैं।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के संकेत

इस बीच मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में बुधवार व गुरुवार को हल्की बारिश एवं पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते तापमान में भी हल्की गिरावट आएगी। फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। वहीं कई क्षेत्रों में अभी ठंड से नहीं मिलेगी निजात, रोजाना चलेंगी ठंडी हवाएं। मौसम विभाग के अनुसार 22 फरवरी से परिवतर्न आने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार, निचले क्षेत्रों में होगी बारिश।

चली ठंडी हवा, फिर गिरा तापमान

मेरठ में ठंडी हवा के चलने से अधिकतम तापमान शनिवार को गिर गया। रात में कंपकंपी महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक यह हवाएं जारी रहने की बात कही है। जिससे रविवार को दिन में ठंड महसूस होगी। 22 और 23 फरवरी को मौसम में बदलाव होगा। बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह के समय ही ठंड

जनपद में मौसम ने तेजी से करवट ली है। पहले पखवाड़े के आरंभ में जहां कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा था, वहीं दूसरे पखवाड़े में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। तेज धूप के चलते लोगों को गर्म कपड़े उतारने पड़े। शाम होने के बाद भी ठंड की चादर ओझल होती नजर आ रही है। हालांकि सुबह के समय ठंड का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा, यह सामान्य से एक डिग्री कम है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि मेरठ का अधिकतम तापमान आने वाले दिनों में 28 के पार पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा।

शाम के समय तेज हवाएं

गुरुवार को फिर मौसम में बदलाव हुआ। सुबह सवेरे घना कोहरा आ गया। कोहरा आने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी है। कोहरा घना छाया होने से वाहन चालक फॉग लाइटों के सहारे गंतव्य तक पहुंचे। दिन में तेज धूप निकली है। सुबह शाम शीतलहर सुन्न बढ़ा रखी है। जनपद में दिन में तेज धूप निकलने से ठंड से निजात मिल रही है। दिन में तेज धूप में बैठने पर ज्यादा गर्म कपड़े पहने की जरूरत नहीं है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण जनपद के अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सुबह, शाम और रात को ठंड के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट है। जनपद का न्यूनतम तापमान में छह डिग्री के आसपास ही रह रहा है।