रायबरेली में योगी सरकार के एक मंत्री द्वारा लगाई गई होर्डिंग ने जिले में राजनीति को गरमा दिया है। इस होर्डिंग में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा गया है, जिससे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की ओर से लगाई गई होर्डिंग में बड़े अक्षरों में सवाल उठाया गया कि “गद्दार कौन? असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू या नकली गांधी राहुल गांधी?” इसके साथ ही होर्डिंग में यह भी लिखा गया कि कांग्रेस से संपूर्ण देश की जनता ने दूरी बनाई, तो क्या राहुल गांधी इसे गद्दारी मानते हैं? और ममता बनर्जी वफादार हैं?

होर्डिंग में आगे कहा गया कि गद्दारी केवल कांग्रेस तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत, भारतीय संस्कृति, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, फिरोज गांधी, मेनका गांधी से लेकर मुरादाबाद के व्यवसायी वाड्रा परिवार तक फैली हुई है।

इससे एक दिन पहले ही मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से भी इसी तरह का पोस्टर साझा किया था। शहर के विभिन्न हिस्सों में यह होर्डिंग लगने के बाद मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।