मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतम बुद्धनगर से लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा रविवार को भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस दौरान डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार विकास के साथ-साथ सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ लागू की जा रही हैं।
इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा गौरव स्वरूप, सतीश कुमार शर्मा, उमादत्त शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, कैप्टन प्रवीण चौधरी, शरद शर्मा, नावेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, चमन चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।