मुजफ्फरनगर: ठंड और कोहरे के चलते आठवीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में ठंड और कोहरे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक के बच्चों के स्कूल समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर बुधवार शाम बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार जिले के सभी बोर्ड के विद्यालय गुरुवार से सुबह 10 बजे खुलेंगे। स्कूल का संचालन दोपहर 3 बजे तक होगा। यह समय सारणी केवल कक्षा आठवीं तक के स्कूलों के लिए लागू है।

इन दिनों जिले में घने कोहरे और तेज ठंड के कारण सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही थी।
हालांकि, प्रशासनिक आदेश से पहले भी अधिकांश स्कूल सुबह आठ बजे के बाद ही खुल रहे थे।

बदला हुआ यह समय अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगा। ठंड के हालात को देखते हुए प्रशासन समय-समय पर स्थिति की समीक्षा करेगा।

यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here