मुजफ्फरनगर। शिवसेना की पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी ललित मोहन शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया और जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाना जरूरी है। साथ ही जनहित, सामाजिक सरोकारों और हिंदू समाज से जुड़े मुद्दों पर मुखर भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान शंकराचार्य के अपमान से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हुई। ललित मोहन शर्मा ने इस विषय पर सम्मान बहाली के लिए आवश्यक होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाने की बात कही।

इस अवसर पर उपस्थित जिला, मंडल और महानगर पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता ललित मोहन शर्मा ने की, जबकि संचालन शरद कपूर ने किया। कार्यक्रम में पं. संजीव शंकर, प्रमोद अग्रवाल, रामप्रसाद प्रजापति, कुशल बाबा, राजकुमार गिरी, ऋतुल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।