मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में एक विधवा महिला की जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़िता रणवीरी कश्यप ने नगरपालिका और कुछ प्रभावशाली लोगों पर उनकी करीब 9 बीघा जमीन पर पिछले कई वर्षों से कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है।

25 साल पुराने कब्जे का आरोप

पीड़िता के अनुसार, उनके पास कुल 9 बीघा जमीन थी, जिसमें से कुछ हिस्सा उन्होंने वैध तरीके से बेच दिया था और उसके सभी दस्तावेज भी मौजूद हैं। उनका कहना है कि शेष जमीन पर लगभग 25 वर्षों से कब्जा बना हुआ है।


कोर्ट के आदेश के बावजूद स्थिति जस की तस

मामला न्यायालय में विचाराधीन था, जहां हाल ही में कोर्ट ने पीड़िता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए संबंधित अधिकारियों को जमीन खाली कराने का आदेश दिया था।

इसके बावजूद आरोप है कि अब तक जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया गया है, जिससे पीड़िता को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

न्याय की मांग तेज

इस मुद्दे को लेकर नवीन कश्यप ने पीड़िता से मुलाकात की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जमीन कब्जामुक्त नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।