मुजफ्फरनगर। शहर विधानसभा सीट से विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल द्वारा जानसठ रोड स्थित दि एसडी पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रमुख लोग शामिल हुए।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य प्रमोद कृष्णम उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश सरकार में रालोद कोटे से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल, एमएलसी वंदना वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, गौरव स्वरूप, यशपाल पंवार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा भी समारोह में पहुंचे और होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और शहरवासी शामिल हुए। आयोजन स्थल पर रंगों और आपसी मेल-मिलाप का माहौल दिखाई दिया।
अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्ग मिलकर ही विकास की राह को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सरकार की ओर से चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए क्षेत्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।

समारोह में कवयित्री अनामिका जैन अंबर और कवि सौरभ सुमन ने काव्य पाठ कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। अंत में मंत्री ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।