मुजफ्फरनगर पालिका परिषद में जयंती पर ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि देश की स्मृतियों में दोनों महान आत्माएं हमेशा शामिल रहेंगी।

गांधी और शास्त्री के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान
नगर पालिका पहुंची पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं की उन्हें नगरपालिका के ऐतिहासिक मैदान में 15 बार तिरंगा फहराने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आज गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक महात्मा गांधी एवं राजनीतिक विचारों के क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया जा रहा है।

उन्होंने पालिका प्रांगण में ध्वजारोहण किया और फिर राष्ट्रीय गान के बाद नगरपालिका सभागार में दोनों महापुरुषों के चित्रों माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पालिका ईओ, सभासद, अधिकारी और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित किए।

अपने संबोधन में ईओ हेमराज सिंह ने कहा आज जिन महापुरुषों की जयंती मनाई जा रही है। सभी को उनसे प्रेरणा भी लेनी चाहिए। कैसे उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश को आजाद कराया। कहा कि सभी को उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। यही उन महान विभूतियों के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। सभासद भीषम सिंह, एई सुनील कुमार, चीफ इंस्पेक्टर योगेश कुमार, इंस्पेक्टर पलकशा, तनवीर आलम, राजीव वर्मा, प्रवीण कुमार, अशोक पाल, मैन पाल सिंह अशोक धींगरा, गोपीचंद, अमित गोस्वामी, आकाशदीप, मनोज पाल, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र मचल, महामंत्री सोनू मचल, एसके बिट्टू एवं पालिका से संबंधित कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।