संभल। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें बर्तन विक्रेता शमशाद की निर्मम हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या गांव के जंगल में स्थित नलकूप पर हुई, जो पूर्व गन्ना समिति चेयरमैन जसबीर सिंह का बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को शमशाद की बाइक और अन्य सामान बरामद हुआ। जांच में पता चला कि शमशाद, जो संभल का निवासी था, गौरीपुर मोड़ के पास किराए के मकान में रहकर आसपास के गांवों में फेरी लगाता था।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, नलकूप की छत पर खून से सनी ईंट भी बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि शमशाद की हत्या नलकूप के भीतर की गई और बाद में शव को बाहर खींचकर फेंक दिया गया।