लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को तीन आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर तैनात संतोष कुमार को अब उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है।
मधुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन. को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
साथ ही, सूरज पटेल को उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद में मुख्य कार्यपालक अधिकारी से स्थानांतरित कर सहारनपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस तैनाती से संबंधित आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।