पैत्रिक गांव पंचूर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा पूरी तरह आत्मीय और पारंपरिक रंग में नजर आया। धार्मिक कार्यक्रम और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने गांव के लोगों से सरल और सहज अंदाज में मुलाकात की।
मंदिर परिसर में यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों से गढ़वाली भाषा में बातचीत करते हुए कहा, “सब भात खैकन जरूर जाईं।” उनका यह देसी अंदाज सुनकर मौजूद लोग भावुक हो गए।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और पुराने परिचितों से भी बातचीत की। इस दौरान गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल बेहद आत्मीय और पारिवारिक रहा, जहां मुख्यमंत्री और ग्रामीणों के बीच गहरा जुड़ाव देखने को मिला।