इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 14 से 20 मई 2026 के बीच आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार परीक्षा में कुल 20.09 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जबकि लगभग 18,124 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।

टॉपर्स की सूची जारी

सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा में नासिक की साक्षी जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल किया है। उन्होंने 400 में से 371 अंक प्राप्त कर 92.75 प्रतिशत स्कोर किया।

दूसरे स्थान पर चंद्रपुर के अयानअब्बास अजानी रहे, जिन्होंने 367 अंक (91.75 प्रतिशत) प्राप्त किए। वहीं, पुणे की राधा उन्मेष मुले ने 365 अंक (91.25 प्रतिशत) हासिल कर तीसरा स्थान अपने नाम किया।

तीनों ही टॉपर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में अपनी मजबूत पकड़ साबित की है।

टॉप 3 रैंकर्स

  1. साक्षी जैन (नासिक) – 371/400 (92.75%) – AIR 1
  2. अयानअब्बास अजानी (चंद्रपुर) – 367/400 (91.75%) – AIR 2
  3. राधा उन्मेष मुले (पुणे) – 365/400 (91.25%) – AIR 3