मेरठ में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में हवन कर उन्हें नमन किया गया।

हवन के जरिए दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान रालोद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हवन में आहुति देकर चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके विचार और कार्य आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

सामाजिक सेवा का लिया संकल्प
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और किसानों की सेवा करने का संकल्प लिया।

कई नेता रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, सुनील रोहटा, संगीता दोहरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने की बात कही।