राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दोरीमल जंगल क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ तेज हो गई। इलाके में लगातार भारी गोलीबारी की सूचना है और स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, आतंकियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन ‘शेरवाली’ अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया है और अतिरिक्त जवानों को मौके पर भेजा गया है ताकि ऑपरेशन को निर्णायक बनाया जा सके।

घने जंगल और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षाबलों ने लॉजिस्टिक सपोर्ट भी बढ़ा दिया है, जिससे किसी भी संभावित भागने के रास्ते को बंद किया जा सके। इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।