खराब मौसम में दिल्ली एयरपोर्ट से 8 फ्लाइट्स लखनऊ डायवर्ट

दिल्ली में 12-13 जून की रात खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ, जिसके चलते कुल आठ फ्लाइट्स को लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CCSIA) की ओर डायवर्ट करना पड़ा।
डायवर्ट की गई उड़ानों में अहमदाबाद से दिल्ली आने वाली इंडिगो 6E932, वाराणसी से दिल्ली एयर इंडिया की AI29004, पटना से दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस IX1029, भुवनेश्वर से दिल्ली AI1847, मंगलुरु से दिल्ली इंडिगो 6E6457, अल्माटी से दिल्ली एयर अस्ताना KC963, किशनगढ़ से दिल्ली इंडिगो 6E6636 और पटना से दिल्ली स्पाइसजेट SG2478 शामिल रहीं।
मौसम में सुधार होने के बाद इनमें से अधिकांश उड़ानों को लखनऊ में जरूरी औपचारिकताओं के बाद दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1029 के 23 यात्रियों ने आगे की यात्रा जारी न रखने का फैसला किया, जबकि इंडिगो की फ्लाइट 6E6636 के तीन यात्री लखनऊ में ही उतर गए। वहीं स्पाइसजेट की SG2478 फ्लाइट को रद्द करना पड़ा।
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक सभी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ानों का संचालन नियंत्रित तरीके से किया गया। यात्रियों को समय पर जानकारी, सहायता और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.